Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधजुए के विवाद में हुई थी ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने 24...

जुए के विवाद में हुई थी ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर, हत्या का पर्दाफाश

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ गांव में ठेकेदार की हत्या जुआ खेलने के विवाद में हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने हत्‍या में प्रयुक्‍त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने इस बाबत जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

हरिद्वार के एक्कड़ गांव निवासी इस्तकार ट्रैक्टर ट्राली में रेत-बजरी ढोने का काम करता था। मंगलवार की रात घर से जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी दौरान खेत में पुलिया के नीचे खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छानबीन शुरू की।

जांच में पता चला कि घटना की रात गांव निवासी हुसैन और इस्तकार खेत में जुआ खेल रहे थे। उसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस्तकार जब बाइक पर बैठकर घर जाने लगा। तभी पीछे से ईट उठाकर हुसैन ने इस्तकार के सिर में मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसे पुलिया से नीचे धक्का दे दिया। इसके बाद खेत से कुल्हाड़ी उठा कर लाया और उसकी गर्दन काट डाली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments