Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचोरी की सात बाइकों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की सात बाइकों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

हरिद्वार। दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी सात बाइक भी बरामद की गयी है। आरोपियों के अन्य साथी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार देर शाम थाना कलियर पुलिस को सूचना मिली कि वाहन चोरी मामलों के कुछ संदिग्ध क्षेत्र में आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को मेहवड कला गांव से इमली खेड़ा जाने वाले मार्ग के पास दो बाइक सवार संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेरकर दबोचा गया। बाइक के सम्बन्ध में जब कागजात पूछे गये तो वह नहीं दिखा सके साथ ही उन्होने उसे चोरी का बताया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम रईस पुत्र वसीम निवासी झोझो वाली मस्जिद कस्बा थाना कलियर हरिद्वार व शमशेर पुत्र शमशाद निवासी ग्राम महमूदपुर थाना कलियर हरिद्वार बताया। बताया कि उक्त बाइक उन्होने कुछ दिन पहले ग्राम पलुनी से चोरी की है। बताया कि कुछ मोटर साइकिलें उन्होंने रिलायंस टावर ग्राम मेहवड़कला के पास छुपा कर रखी हैं। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी छह अन्य बाइक भी बरामद की है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के साथ इन वाहन चोरी की वारदातों में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments