Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार-ऋषिकेश का वाराणसी की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगाः मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

हरिद्वार-ऋषिकेश का वाराणसी की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगाः मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत रियल एस्टेट सेक्टोरल सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू भी किये गए। इस अवसर पर शहरी विकास एवं  आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निवेशकों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश असीम संभावनाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि धरती पर स्वर्ग कहीं है तो वो हमारा उत्तराखंड है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प में एक छोटी सी आहुति उत्तराखंड भी इस समिट के जरिये दे रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति देश-दुनिया में कितना आकर्षण है इसका अंदाजा साल दर साल चारधाम यात्रा में पहुँचने वाले लोगों की संख्या से लगाया जा सकता है। विगत वर्ष जहां 46 लाख के करीब लोग आए तो इस वर्ष 56 लाख लोग पहुँचे। वर्षभर में यहां सात करोड़ की फ्लोटिंग आबादी पहुँचती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरिद्वार-ऋषिकेश का वारानासी की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने सभी उद्यमियों का आह्वान किया कि आइये और उत्तराखंड में निवेश कीजिये।
भारत सरकार के आवास एवं विकास मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार दिनेश कपिला ने कहा कि वर्ष 2016 में रेरा कानून के आने के बाद इस सेक्टर को रेगुलेट किया गया। रेरा के आने के बाद इस क्षेत्र में पहले की तुलना में लोगों में अधिक विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के क्षेत्र में भूमि सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नीतियां ऐसी बनानी चाहिए जिसमें भूमि आसानी से उपलब्ध हो और अफोर्डेबल हो।
अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के मध्य इकनोमिक कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने पर इन दोनों शहरों के बीच की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी। दिल्ली एनसीआर के सबसे करीबी कैपिटल सिटी होने का भी निश्चित रूप से उत्तराखंड को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बेहतर कानून व्यवस्था, शानदार वातावरण निवेशकों के मुफीद है। राज्य में चारधाम ऑल वेदर रोड के बनने के बाद जहां कनेक्टिविटी बेहतर हुई है तो हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण पूरा होने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लैंड पुलिंग नियमों को आसान बनाया जा रहा है। हाउसिंग के लिए जरूरी बायलॉज का भी सरलीकरण किया जा रहा है। पार्किंग के अलावा हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में एफएआर में भी शिथिलता प्रदान की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आने वाले दिनों में देहरादून में मेट्रो नियो परियोजना को प्रस्तावित किया गया, साथ ही रोपवे परियोजनाओं को भी गति प्रदान की जा रही है। एम्मार इंडिया के सीईओ कल्याण चक्रबर्ती ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर आवास सचिव एसएन पांडेय, टिहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद दुम्का, एमडीडीए के सचिव एमएस बर्निया आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments