Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधभालू की पित्त की थैली सहित वन्य जीव तस्कर दबोचा

भालू की पित्त की थैली सहित वन्य जीव तस्कर दबोचा

चमोली। वन्य जीव अंगों की तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भालू की दुर्लभ पित्त की थैली भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एसओजी, थाना चमोली व वन विभाग चमोली रेंज की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक वन्य जीव तस्कर आने वाला है। जिसके पास भालू की पित्त की थैली हो सकती है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी गयी। इस दौरान संयुक्त टीम को नन्दप्रयाग क्षेत्र के शौचालय के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। टीम द्वारा जब उसे रोकना चाहा तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भालू जो वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत शेड्यूल वन में संरक्षित जीव है, उसकी 43 ग्राम पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) बरामद की गयी। पूछताछ में उसने अपना नाम गमन सिंह पुत्र शिव बहादुर निवासी ग्राम रकुम आंचल नेपाल वर्तमान पता पुरसाडी चमोली बताया। आरोपी ने बताया कि वह फंास लगाकर प्रतिबन्धित वन्य जीव भालू का शिकार करता है तथा उसके अंगो को ऊचे दामों में बेच देता है। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कोतवाली चमोली में वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बरामद भालू की पित्त की थैली की कीमत 3 लाख रूपये बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments