Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डएंकरिंग करने वाली युवति ने लगाया युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप

एंकरिंग करने वाली युवति ने लगाया युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप

देहरादून: विभिन्न कार्यक्रमों में एंकरिंग करने वाली एक युवती ने पुलिस से तहरीर देते हुए अज्ञात व्यक्ति पर युवति के अश्लील विडियो वयरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। यूवति का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से एक युवक उसे परेशान कर रहा है। युवती का आरोप है कि कहीं से युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीरें युवक के हाथ लग गए और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत में युवती ने बताया कि वह विभिन्न कार्यक्रमों में एंकरिंरग करती है। करीब डेढ़ साल पूर्व उसे एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप मैसेज आया। उसे लगा कि काम को लेकर कोई उसे मैसेज कर रहा है। ऐसे में उसने व्यस्तता के कारण मैसेज को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद भी आरोपित उसे लगातार मैसेज करता रहा। उस समय आरोपित की बातें सामान्य थीं, लेकिन कुछ दिन बाद वह व्यस्त हो गई और उसने मैसेज का जवाब नहीं दिया।

एक दिन फोन कर आरोपित ने उसे कहा कि वह उससे कुछ जरूरी बात करना चाहता है। कहा कि उसके पास युवती की आपत्तिनजक तस्वीरें हैं, लेकिन युवती ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। फिर युवती को याद आया कि यह तस्वीरें उसने पांच साल पहले एक दोस्त को भेजी थीं, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद आरोपित युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित ने युवती को अकेले में मिलने को कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया।

आरोपित ने फिर इंटरनेट मीडिया के जरिये उससे संपर्क किया और इस बीच उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उससे पैसे की मांग करने लगा, जिसके बाद युवती ने उसे 11 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी युवती ने उसके कहे अनुसार रकम उसके खाते में ट्रांसफर की। इसके बाद भी आरोपित इंटरनेट मीडिया पर युवती की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने की धमकी दे रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments