Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचुनाव नजदीक देख षड्यंत्र कर रही है भाजपा-गणेश गोदियाल

चुनाव नजदीक देख षड्यंत्र कर रही है भाजपा-गणेश गोदियाल

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के ऊपर लग रहे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा रचाया गया षडयंत्र बताया है।

गोदियाल ने कहा की आज जब चुनाव निकट हैं ऐसे में क्षेत्र की जनता में पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी भंडारी की मजबूत पकड़ और जनाधार को देखकर भाजपा के नेता बौखला गए हैं, और लगातार जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ षडयंत्र रचने का काम कर रहे हैं। जिसमें वह मोहरे के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत को इस्तेमाल कर रहे हैं ।

कहा कि 2011-12 में नंदा राजजात यात्रा की निविदाएं निकाली गई थी, इसको लेकर कुछ लोगों ने शिकायत करते हुए कहा की इन निविदाओं में अनियमितता बरती गई है। ऐसे में इस पूरे प्रकरण पर जांच बैठाई गई ।जांच अधिकारी के रुप में सीडीओ और डीएम चमोली को इस प्रकरण की जांच करने के लिए अधिकृत किया गया ।जिसकी रिपोर्ट में जांच अधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि कोई अनियमितता निविदाओं में नहीं पाई गई है।

गोदियाल ने कहा कि हाईकोर्ट में 4 साल तक रजनी भंडारी के खिलाफ केस लड़ने के बाद बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट भी मुंह की खा चुके हैं ।ऐसे में  चुनावी साल में इस प्रकरण का दोबारा उठाया जाना सियासी हलचल पैदा करने के अलावा और कोई मकसद नहीं है ।गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ खड़ी है और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments