Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबाल संप्रेक्षण गृह किशोरी प्रकरण, शासन प्रशासन सो रहा कुंभकर्णी नींदः गरिमा...

बाल संप्रेक्षण गृह किशोरी प्रकरण, शासन प्रशासन सो रहा कुंभकर्णी नींदः गरिमा दसौनी

देहरादून। हल्द्वानी के संप्रेक्षण गृह में किशोरी से रेप के मामले में कांग्रेस प्रदेश सरकार पर जमकर बरसी। कांग्रेस ने कहा कि हल्द्वानी में तीन मामले ऐसे हो चुके हैं, जो शासन प्रशासन की हीलाहवाली को दर्शा रही है। पहले मूक बधिर बच्चों का यौन शोषण हुआ। अब बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी से रेप की घटना सामने आई। जिस पर सरकार गंभीर नहीं है। गरिमा ने आशंका जताई कि सिर्फ एक बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। न जाने और बच्चियां होंगी जिनके साथ इस तरह की घटना घटी हो। इसकी जांच होनी चाहिए।
उत्तराखण्ड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिता दसौनी ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपराधिक मामले लगातार बढ रहे है किन्तु शासन-प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। उन्हांेने कहा कि उत्तराखण्ड में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं किन्तु ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार को इससे कोई लेना-देना नही है। यह सारी घटनांए तीन चार महीने के भीतर हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने हल्द्वानी जेल एचआईवी संक्रमित कैदियों का मामला भी उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments