Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डरेस्टोरेंटो की फ्रैन्चाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

रेस्टोरेंटो की फ्रैन्चाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

देहरादून। मैक डोनाल्ड, केएफसी आदि रैस्टोरैन्ट की फ्रैन्चाईजी दिलाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधडी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ द्वारा बी वारंट में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें देहरादून निवासी शिकायतकर्ता के साथ इसी प्रकार की घटना घटित हुयी थी जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा केेएफसी रेस्टॉरेंट की फ्रैंचाइजी लेने हेतु ऑनलाइन गूगल में सर्च किया गया था।
जिस पर केएफसी की वेबसाइट पर जाकर ईमेल के माध्यम से अपनी रिक्वेस्ट दर्ज करवायी गयी जिस पर एक ईमेल से शिकायतकर्ता की मेल आईडी पर एक रिप्लाई आया। जिसके द्वारा स्वंय को केएफसी का रजिस्टर्ड पार्टनर बताया गया तथा फ्रेंचाइजी रजिस्ट्रेशन की फीस, सिक्योरिटी डिपोसिट, लाइसेंस नंबर इत्यादि का विवरण हेतु एप्लीकेशन फॉर्म ईमेल के माध्यम से भेजा गया, तत्पश्चात उक्त अज्ञात लोगो द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे आन लाइन 24 लाख 30 हजार पांच सौ रूपये हड़प लिये गये। मामले में साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा गैंग के रूप में कार्य कर फेक वैबसाईट बनाकर फ्रैन्चाईजी देने के नाम पर सम्पूर्ण भारत के भिन्नकृभिन्न राज्यो में धोखाधड़ी की जा रही है, जिस सम्बन्ध में अन्य राज्यों से शिकायतों के लिंक भी प्राप्त हुए। इस दौरान एसटीएफ की पता चला कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अपने यहाँ पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार किया गया तथा वह सैन्ट्रल जेल दुर्ग छत्तीसगढ़ में बंद है। जिस पर एसटीएफ द्वारा आरोपियों के खिलाफ वारंट बी प्राप्त किया गया तथा आरोपियों को सैन्ट्रल जेल दुर्ग छत्तीसगढ़ से लाकर न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त कर जिला कारागार देहरादून में दाखिल किया गया है। जिनके नाम सूरज कुमार पुत्र रामप्रवेश प्रसाद निवासी भवानी बीघा, वारिसलीगंज, जिला नवादा बिहार व रामप्रवेश प्रसाद पुत्र रोही महतो निवासी भवानी बीघा, वारिसलीगंज, जिला नवादा बिहार बताये जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments