Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डस्काउट गाइड के निदेशक से मिले शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

स्काउट गाइड के निदेशक से मिले शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली भ्रमण के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया। मुख्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने संगठन के निदेशक डॉ. राजकुमार कौशिक से मुलाकात कर स्काउट्स एवं गाइड्स की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी की। वार्ता के दौरान डॉ. रावत ने समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के चीफ कमीशनर्स की बैठक हरिद्वार में आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के निदेशक ने सहर्ष स्वीकार किया।
भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने आज नई दिल्ली में भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने संगठन के प्रमुख अधिकारियों से बातचीत कर स्काउट्स एवं गाइड्स की तमाम गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। डॉ. रावत ने बताया कि मुख्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने भारत स्काउट्स गाइड्स के निदेशक डॉ. राजकुमार कौशिक से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता के दौरान डॉ. रावत ने हरिद्वार में समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के चीफ कमीशनर्स की बैठक कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्काउट गाइड के निदेशक ने सहर्ष स्वीकार कर शीघ्र ही बैठक की तिथि निर्धारित करने की बात कही। इस दौरान डॉ. रावत ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली जम्बूरी के लिये उत्तराखंड की दावेदारी मजबूत की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments