Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री अग्रवाल ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने...

मंत्री अग्रवाल ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने पर अधिकारियों को सम्मानित किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि हमारे पास कम समय में इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को पूर्ण करने की चुनौती थी परन्तु विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहतर कार्यकुशलता के कारण इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी का कार्य समय पर हो पाया। मंत्री ने कहा कि निवेशकों के एमओयू साझा करना, एमओयू की ग्राउन्डिंग का कार्य तथा शहर के सौन्दर्यीकरण के विभिन्न कार्यों को विभाग के अधिकारियों द्वारा ससमय ही पूर्ण कर लिया गया।
मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के संबंध में किये गये कार्यों के प्रति आज आमजन के मन में एक भावना यही है कि अधिकारियों ने दिनरात कार्य कर समिट में अपना बहुमुल्य योगदान दिया है। मंत्री ने कहा कि यदि हम किसी लापरवाही के लिए अधिकारियों को सुधार हेतु निर्देशित कर सकते हैं तो भी अच्छा कार्य करने पर उन्हें सम्मानित भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जी-20 के सफल आयोजन हेतु भी अधिकारियों को सम्मानित किया गया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में आये इसके लिए विभाग के अधिकारी इसी मनोयोग से कार्य करेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष, एमडीडीए, बंशीधर तिवारी, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments