Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआरएसएस ने आयोजित किया पूजित अक्षत वितरण समारोह

आरएसएस ने आयोजित किया पूजित अक्षत वितरण समारोह

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरी महानगर देहरादून द्वारा संत समाज एवं समाज के बंधु बहनों का एक भव्य कार्यक्रम मित्तल वेडिंग पॉइंट रायपुर रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा हेतु सम्पूर्ण समाज को आमंत्रित करने हेतु पूजित अक्षत वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में उपस्थित समाज को सम्बोधित करते हुए  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र ने कहा की  आप सभी  अत्यंत सौभाग्यशाली हैं  अपनी आंखों के सामने भगवान राम को अपने मंदिर में प्रतिस्थापित होने का दृश्य देखने को प्राप्त हो रहा है। भगवान राम के जन्म् भुमि की प्राप्ति के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा अनेकों वर्ष तक संघर्ष किया। इस संघर्ष का प्रतिफल आज हम सब लोगों के लिए एक आंनद एवं उल्लास , त्यौहार का आयोजन बन रहा हैं।हम सभी को अपने अपने घर पर इस पर्व को  दीपावली की तरह मानना है और समाज के प्रत्येक हिन्दु घर तक  अयोध्या नगरी में आने हेतु  आमंत्रण  पूजित अक्षत, प्रभु श्री राम मंदिर का चित्र,एवं निमत्रण पत्र  देकर करना है।इस हेतु संघ एवं हिन्दु  समाज के हित चिंतक सभी लोग प्रत्येक घर तक  दिनांक 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक सम्पर्क महा अभियान करेंगे।
कार्यक्रम में पूज्य महन्त् वेदानंद जी महाराज  कल्पेस्वर महादेव एवं महंत स्वामी योगेश्वरा नंद जी वैदिक आश्रम  तपोवन ,महानगर संघ चालक चंद्र गुप्त विक्रम,सह महानगर संघ चालक राजेंद्र रमोला ,प्रांत बौद्धिक प्रमुख जसपाल खत्री, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल,ललित बढ़ाकोटी ,गजेंद्र जी ,अनिल नंदा, अरुण शर्मा, भानु चमोली, राकेश जी, बलदेव पाराशर,प्रेम चमोला, मनोज रायल साहित अनेको गणमान्य जन कार्यक्रम में सम्मिलित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments