Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधरिजॉर्ट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर फायरिंग, दो पक्षों में मारपीट

रिजॉर्ट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर फायरिंग, दो पक्षों में मारपीट

हल्द्वानी। भुजियाघाट के एक रिजॉट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर हंगामा हो गया। क्रिसमस पार्टी केे दौरान दो पक्ष भिड़ गए। एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। कई राउण्ड फायरिंग की भी सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हंगामे के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन लड़कियां हंगामे के दौरान फंसी रही। सोमवार देर शाम भुजियाघाट के रिजॉट में क्रिसमस की पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में हरियाणा के गायक अजय हुड्डा भी कार्यक्रम में आमंत्रित था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम देखने के लिए कुछ स्थानीय युवक भी वहां पहुंच गए। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी अपने साथियों के साथ पहुंची थी। आरोप है कि कार्यक्रम में पहुंच स्थानीय युवकों ने छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ गई एक युवती से छेड़छाड़ कर दी जिसका विरोध किया तो वह भडक गए और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक युवक का सिर फूट गया जिसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई राउण्ड फायरिंग की भी बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि छात्र संघ चुनाव को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात निराधार है। बताया जा रहा है कार्यक्रम में रशियन लड़कियां नचाई जा रही थी जिसका स्थानीय युवकों ने विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया।
  वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि वह क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंची थी और कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय युवकों ने लड़कियों के साथ अभद्रता कर दी। उनके साथ मारपीट हुई जिसमें वह भी घायल हुई हैं। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि मामले में नामजद तहरीर आई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी का कहना है कि रिसोर्ज स्वामी बता रहे हैं कि उपजिलाधिकारी की परमिशन लेकर कार्यक्रम कराया गया था, उन्होंने कहा कि थर्टीफस्ट में इस तरह के कार्यक्रम जहां होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments