Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम की घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के...

सीएम की घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण की हिदायत दी

 देहरादूनर। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर बल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को घोषणाओं के क्रियान्वयन/पूर्ति की अद्यतन स्थिति घोषणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान एसीएस श्रीमती रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास, पर्यटन, विद्यालयी शिक्षा, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, वन, राजस्व, गृह, आपदा प्रबन्धन, ऊर्जा, आवास, उच्च शिक्षा, कृषि एवं कृषक कल्याण, परिवहन, समाज कल्याण, सूचना, सैनिक कल्याण, युवा कल्याण, नागरिक उडडयन, खेल, औद्योगिक विकास विभाग के तहत की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।            बैठक में अपर मुख्य सचिव ने औद्योगिक विकास विभाग को चम्पावत के बनबसा एवं आसपास के स्थानों पर सिडकुल निर्माण हेतु, सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक निर्माण, कृषि एव कृषक कल्याण विभाग को जिले में नाबार्ड मद से औद्योगिक विकास, खेल विभाग को बनबसा में स्टेडियम निर्माण, आपदा प्रबन्धन विभाग को चम्पावत में मल्टी पर्पस डिजास्टर रिलीफ सेंटर बनाने, समाज कल्याण विभाग को मुख्यालय चम्पावत में बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति एवं अम्बेडकर भवन बनाने, टनकपुर, ऊर्जा विभाग को बनबसा क्षेत्र में 132 के0 वी0 विद्युत स्टेशन स्थापित करने, युवा कल्याण विभाग को हिडिम्बा मंदिर के समीप खेल मैदान का निर्माण करने जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाओं की गतिमान कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, डा0 रंजीत कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments