Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकब रुकेगा उत्तराखंड की बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्मों का सिलसिलाः...

कब रुकेगा उत्तराखंड की बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्मों का सिलसिलाः गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश में भाजपा शासन में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं  बलात्कार की घटनाओं में लगातार बृद्वि पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर कड़ा हमला बोला है। दसौनी ने कहा की अभी हाल ही में  एनसीआरबी ( नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो )द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में उत्तराखंड में 1 वर्ष यानी की 2022-23 में 907 बच्चियों के साथ दुष्कर्म और 778 बच्चियों के अपहरण के चौंका देने वाले आंकड़े जारी किए थे। उससे पहले भाजपा के पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य द्वारा ऋषिकेश के वनांतरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी की नृशंश हत्या की गई।
दसौनी ने मुख्यमंत्री के  विधानसभा क्षेत्र जनपद चम्पावत में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष कमल रावत द्वारा एक नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म की घटना पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को धता बताते हुए कहा की आज उत्तराखंड में होने वाले अधिकत्तर मामलोें में भाजपा के नेता एवं उनके कार्यकर्ता संलिप्त पाये जा रहे हैं। अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार पुलिस द्वारा भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कराने में आनाकानी की गई है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस प्रशासन भी भाजपा के नेताओं के दबाव में काम कर रही है।
दसौनी ने कहा कि 8 घंटे के लंबे इंतजार और भारी जद्दोजहद के  बाद अन्त्तोगत्वा भारी जन दबाव के चलते गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दसौनी ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखण्ड सरकार को आईना दिखाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 31 दिसम्बर को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश के सभी जनपद/महानगर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट एवं राजनीतिक /मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments