Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजौलीग्रांट एयरपोर्ट पर छाया घना कोहरा, हवाई यातायात ठप

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर छाया घना कोहरा, हवाई यातायात ठप

देहरादून। रविवार सुबह से ही जौलीग्रांट और आस-पास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते देहरादून एयरपोर्ट घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे के कारण विजुअलिटी गिरकर मात्र 50 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई।
वहीं इंडिगो की दिल्ली से 9रू20 पर आने वाली फ्लाइट भी देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई। यह पहला मौका है जब एयरपोर्ट और आस-पास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर छाए कोहरे के कारण देहरादून हवाई एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा था, लेकिन रविवार सुबह तड़के क्षेत्र में छाए कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात ठप हो गया।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह एयरपोर्ट पर न्यूनतम विजुअलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है, जबकि सामान्यत एयरपोर्ट पर आने वाले विमान को 1000 मीटर के आस-पास की विजुअलिटी की आवश्यकता पड़ती है। सुबह आने वाली फ्लाइट के विलंब से एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments