Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्यटन क्षेत्र में किये गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग को...

पर्यटन क्षेत्र में किये गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग को मिशन मोड पर कार्य करने के एसीएस ने दिए निर्देश

देहरादून। एसीएस राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किये गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किये गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को डेडिकेटेड फॉलोअप के साथ ही निवेशकों की सभी समस्याओं के जल्द निराकरण पर विशेष रूप से कार्य करने की नसीहत दी है।
बुधवार को सचिवालय में एसीएस राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न कम्पनियों द्वारा पर्यटन विभाग से किये गए लगभग 47000 करोड़ रूपये के एमओयू की ग्राउंडिग की समीक्षा की। एसीएस रतूड़ी ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि एमओयू की ग्राउडिंग के लिए प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए डेडिकेटेड नोडल अधिकारियों को निवेशकों से लगातार फीडबैक लेकर उनकी धरातल स्तर से शासन के उच्च स्तर तक सहायता हेतु सदैव उपलब्ध रहना होगा। राधा रतूड़ी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य की आर्थिकी की रीढ़ है, इसके विकास से ही राज्य में स्वरोजगार, रोजगार और पलायन पर अंकुश के मार्ग खुलेंगे। इस क्षेत्र में किया गया प्रत्येक एमओयू अत्यन्त महत्वपूर्ण है तथा सभी एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि पर्यटन क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न 64 एमओयू जल्द ही धरातल पर कार्य शुरू कर देंगे। 52 एमओयू की ग्राउडिंग पर गम्भीर कार्य चल रहा है एवं 319 एमओयू पर कार्यवाही गतिमान है, जिनके उत्साहजनक परिणाम जल्द मिलेंगे। बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सचिन कुर्वे, एमडी सिडकुल रोहित मीणा एवं अपर सचिव पूजा गर्ब्याल सहित पर्यटन एवं उद्योग विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments