Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का किया अनुरोध

देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का किया अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीघ्र ही श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति विराजमान होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है। इस हेतु देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना प्रतीत होती है। इन कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments