Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता के साथ अन्याय करने वाले निकाल रहे हैं पद यात्राः महेंद्र...

जनता के साथ अन्याय करने वाले निकाल रहे हैं पद यात्राः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने हरीश रावत और राहुल की यात्रा को लेकर निशाना साधा कि सत्ता के सफर में जनता के साथ अन्याय करने वाले लोग पदयात्रा और न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा, कांग्रेस ने अपने शासन में भ्रष्टाचार की बेल को पनपाने का काम किया है। उनके मुख्यमंत्रियों और विशेषकर हरीश रावत के कालखंड में भर्तियों में जबरदस्त धांधली की गई और युवाओं को उनके हक से मरहूम किया गया। उनके कार्यकाल के हजारों फर्जी नियुक्तियों पर कार्यवाही करने का काम हमारी सरकार ने किया । मुख्यमंत्री धामी ने कठोरतम नकल कानून लागू कर राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का ऐतिहासिक काम किया । यही वजह है कि राज्य निर्माण के बाद से अब तक की रिकॉर्ड भर्तियों, पूरी ईमानदारी के साथ वर्तमान सरकार में हुई हैं । उन्होंने हरदा की पदयात्रा पर तंज किया कि जिनके शासन की फर्जी नियुक्तियों के मामले सबसे अधिक सामने आए हैं, अब वही रोजगार के नाम पर आंदोलन की नौटंकी कर रहे हैं।  
उन्होंने हरदा द्वारा अपनी यात्रा को राहुल की भारत न्याय यात्रा से जोड़ने पर निशाना साधा कि देश को न्याय दिलाने के नाम पर यात्रा करने वालों ने लगभग 60 वर्षों तक जनता के साथ अन्याय किया है । इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली, तो उनकी सरकारों को जनता ने ही तोड़ दिया । क्योंकि यात्रा के दौरान देश ने बखूबी देखा कि देश तोड़ने की साजिशों में लिप्त संस्थाओं, राष्ट्र विरोधी सोच को आगे बढ़ाने वाले एक्टिविस्ट और धारा 370 के समर्थन से कश्मीर को देश से तोड़ने की सोच रखने वाले नेता भारत जोड़ने के झूठे नारे दे रहे थे । हम तब भी कह रहे थे कि भारत जोड़ने के बजाय राहुल को गुटबाजी से त्रस्त कांग्रेस को जोड़ने की यात्रा निकालनी चाहिए। यही वजह है कि जनता ने तीन राज्यों के रिजल्ट में बता दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट भारत विकसित देश बनने की यात्रा पर अग्रसर है, लिहाजा यदि राहुल को कुछ जोड़ना ही है तो अपनी पार्टी को राष्ट्रीय भावना से जोड़े । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, इनकी प्रदेश एवं केंद्र की सरकारों ने अपने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाकर देश के विकास को अवरूद्ध किया । राजनीति में जातिवाद, क्षेत्रवाद को मजबूत किया और देश की सुरक्षा करने वाली सेना को कमजोर रखने का काम किया । यही पार्टी है जिसकी सरकार ने आपातकाल लगाकर जनता के मौलिक अधिकारों को छीन कर उनकी स्वतंत्रता के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया । उन्होंने कटाक्ष कर कहा, ये न्याय यात्रा भारत के लिए नही बल्कि कांग्रेस के साथ न्याय करने की यात्रा है। उन्होंने जनता के न्याय पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस यात्रा के बाद एक बार फिर कांग्रेस के साथ न्याय करेगी । जिसमे वह उन्हें लोकसभा चुनावों में शेष राज्यों से भी उखाड़कर, उनके अब तक किए अन्याय का जवाब देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments