Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बीकेटीसी के अध्यक्ष भी...

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बीकेटीसी के अध्यक्ष भी आमंत्रित

देहरादून। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी आमंत्रित किया गया है। आज बीकेटीसी कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अंकुर सिंह ने अजेंद्र को निमंत्रण पत्र दिया।
अजेंद्र ने निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में उन्हें चमोली जनपद की जिला कार समिति के प्रचार प्रमुख का दायित्व मिला था। राम मंदिर निर्माण को लेकर करोड़ों-करोड़ों लोगों द्वारा देखा गया स्वप्न अब साकार होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 500 वषों के सतत संघर्ष और असंख्य हुतात्माओं के बलिदानों के फलस्वरूप 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व क्षण का साक्षी बनने के लिए निमंत्रण पा कर वे अभिभूत और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी जगत सिंह चैहान, बीकेटीसी सदस्य कृपा राम सेमवाल, राजपाल झड़धारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments