Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डनाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष...

नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष ने लिया मामले में संज्ञान

देहरादून। सहसपुर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। जानकारी मिलने पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसपी देहात देहरादून से फोन पर वार्ता करते मामले में आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया की उक्त आरोपी पहले से नाबालिग के संपर्क में पहले से था तथा उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसने उसे गर्भपात की दवा दी। दवा खाने के बाद 3 जनवरी को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर जांच कर डॉक्टर ने बताया की किसी युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई थी तथा उसने नाबालिग को गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उनका गर्भपात हो गया तथा तबियत बिगड़ गयी है।
मामले में जांच व जानकारी करने पर पता चला कि युवक ने डरा धमकाकर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस द्वारा पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।  मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया है तथा उन्होंने कहा कि पुलिस सख्ताई से ऐसे क्षेत्रों में जहां बाहर से आकर लोग रह रहे है या काम कर रहे है उनकी जांच व सत्यापन समय समय पर लगातार करते रहना चाहिए ताकि ऐसे बाहरी लोगों के द्वारा कुकृत्य ना किये जाएँ।
बैठक के उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद, पीएम मोदी का चमत्कारिक नेतृत्व और हमारी सरकारों के कार्यों पर जनता का विश्वास हमारे साथ हैं । लिहाजा लोकसभा चुनाव के सभी पिछले आंकड़ों को तोड़ कर भाजपा राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतने जा रही है । आज सभी वरिष्ठ लोगों की बैठक में लोकसभा चुनावी लक्ष्यों के संदर्भ में गहन विचार विमर्श किया गया। इन सभी निष्कर्षों पर आधारित रणनीति को पूरी संगठन शक्ति के साथ धरातल पर उतारा जाएगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments