Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने मेगा फूड पार्क के लिए विद्युत टैरिफ निर्धारण के...

मंत्री जोशी ने मेगा फूड पार्क के लिए विद्युत टैरिफ निर्धारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में काशीपुर स्थित मेगा फूड पार्क के लिए विद्युत टैरिफ निर्धारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।मंत्री ने कहा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश की फूड प्रोसेसिंग इकाईयों को कृषि के दर पर विद्युत उपलब्ध कराने का शासनादेश जारी किया गया था किन्तु इस शासनादेश का अनुपालन न होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं। उन्होंने बताया कि काशीपुर स्थित मेगा फूड पार्क में 22 इंडस्ट्रियां स्थापित होनी थी परन्तु अभी तक सभी उद्योग की इकाईयां स्थापित नहीं हो पायी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ इंडस्ट्रियों को मिलने वाली विद्युत टैरिफ की दरों में अनियमितताओं के संबंध में अधिकारियों को शासनादेशों का अध्ययन करने के पश्चात प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए। मंत्री ने कहा कि मेगा फूड पार्कों के माध्यम से हमारी कृषि उपजों की खपत बढ़ेगी तथा राज्य के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो पायेगा। उन्होंने कहा कि मेगा फूड पार्क के संबंध में आ रही शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान निकाला जायेगा। इस अवसर पर सचिव, कृषि, विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक, कृषि, रणवीर सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments