Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल ने ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ की शुभकामनाएं दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ पर सभी नागरिकों विशेषतः युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का दर्शन, सिद्धान्त और आध्यात्मिक विचार, युवाओं के लिए सशक्त ऊर्जा स्रोत हैं। राज्यपाल ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर देश एवं प्रदेश के बदलाव का नेतृत्व करें।राज्यपाल ने कहा कि अमृतकाल के इस कालखंड में भारत को विकसित राष्ट्र एवं विश्व गुरु बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का युवा उस राष्ट्र की समृद्धि और पहचान है। उनकी सोच और सपनों से ही देश आगे बढ़ेगा। युवा आने वाले नए भारत की तस्वीर और तकदीर हैं। उन्होंने युवाओं से इस कालखंड का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments