Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनगरनिगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

नगरनिगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री के 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रदेशभर में भव्य आयोजन करते हुए सांस्कृतिक उत्सव मनाये जाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम के साथ ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रशासक व जिलाधिकारी सोनिका द्वारा नगर निगम  क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था हेतु निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सम्पूर्ण जनपद के सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हंै।
नगर निगम द्वारा क्षेत्र के विधायकगण, पार्षद, समाजसेवियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक सार्वजनिक स्थलों सहित 23 धार्मिक स्थल परिसरों में सांस्कृतिक उत्सव के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांस्कृतिक उत्सव के दृष्टिगत रखते हुए प्रशासकध्जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिकध्धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान हेतु  सफाई निरीक्षक महिपाल, राजेश पंवार, राजेश बहुगुणा, पुष्पा रौथाण, भुपेन्द्र पंवार की ड्यूटी लगाई गयी है। सांस्कृतिक उत्सव का कार्यक्रम 22 जनवरी तक लगातार जारी रखा जाएगा।
  नगर निगम द्वारा आज वार्ड संख्या 20 रेसकोर्स उ0, 21 एमकेपी, 22 तिलक रोड, 23 खुड़बुड़ा, 24 शिवाजी मार्ग, 25 इन्द्रेश नगर, 26 धामावाला, 27 झण्डा मौहल्ला, 28 डालनवाला, 34 गोविन्दगढ, 44 पटेलनगर, वार्ड संख्या 46, 48 बदरीश कालोनी, 71 पटेलनगर, 72 देहराखास, 74 ब्रहम्पुरी, 76 लोहिया नगर, 77 माणा, 78 टर्नर रोड, 79 भारूवालाग्रान्ट, 80 रेस्टकैम्प, 81 रेसकोर्स द0 में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments