Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीराम पद शोभायात्रा 20 जनवरी को

श्रीराम पद शोभायात्रा 20 जनवरी को

देहरादून। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया की 20 जनवरी को भगवान श्रीराम की पद शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी समाज के लोगों की बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने जा रहे हंै। जिसमें की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्पूर्ण योगदान प्रदान होगा।
चाहे वह सिख समाज हो वैश्य समाज हो गोरखा समाज जैन समाज बाल्मीकि समाज हो यह एक ऐतिहासिक अलोकिक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा होगी जो कि भगवान के प्राण प्रतिष्ठा से पहले होने जा रही है। इस शोभायात्रा का प्रातः 10 बजे परेड ग्राउंड के खेल मैदान से प्रारंभ होकर गांधी पार्क, घंटाघर, पलटन बाजार, कोतवाली से डिस्पेंसरी रोड राजीव गांधी कॉन्प्लेक्स होते हुए रेंजर ग्राउंड में संपन्न होगी इस शोभायात्रा में प्रत्येक क्षेत्र से राम भक्तों का आना सुनिश्चित हो गया है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति के सदस्य सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया है कि लगभग 30000 भगवाधारी राम भक्त इस दिव्य भव्य शोभायात्रा में पधारने जा रहे हैं इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों का भी अवलोकन किया जाएगा इसमें मुख्य आकर्षण मेरठ के बैंड का होगा देहरादून भगवाधारी राम भक्तों के उत्साह से भरा हुआ है इसका दृश्य 20 जनवरी को देखने को मिलेगा सभी राम भक्त बहुत ही उत्साहित है कि हम इस पुनीत कार्य में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस भव्य शोभायात्रा में सम्मलित होने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं दर्जा धारी मंत्री विधायक गण एवं समस्त जनप्रतिनिधि गण प्रतिभाग करके भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments