Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधफेसबुक पर युवती बनकर की दोस्ती, ब्लैकमेल कर 3 लाख ठगे

फेसबुक पर युवती बनकर की दोस्ती, ब्लैकमेल कर 3 लाख ठगे

देहरादून: साइबर ठगों ने फेसबुक पर युवती बनकर एक युवक से दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल कर उससे तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता जयेंद्र सिंह निवासी कारगी चौक ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर उन्हें पूजा शर्मा नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।

रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच मैसेंजर पर बातचीत होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों से फोटो का आदान-प्रदान भी हुआ। कुछ दिन बाद उक्त फेसबुक आइडी से जयेंद्र को उनकी अश्लील फोटो भेजी गई। पीड़ित का आरोप है कि फोटोशाप आदि तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी अश्लील फोटो तैयार की गई है। आरोपित ने पीडि़त को ब्लैकमेल कर रुपये मांगने शुरू कर दिए।

पीड़ित अब तक तीन लाख छह हजार रुपये आरोपित को दे चुका हैइसके बाद दूसरे नंबर से पीड़ित को फोन आया तो उक्त व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर बताया। उसने अश्लील फोटो भेजने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी।

मामला रफादफा करने के लिए उसने दो लाख रुपये की मांग की। इस पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पटेलनगर कोतवाली के निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि साइबर थाने से जीरो एफआइआर ट्रांसफर होकर आई है। जल्द ही शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments