Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए उम्मीद की...

उत्तराखंड में हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन रही है त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समितिः विशाल त्यागी

देहरादून। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की ओर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में  स्वागत समारोह एवं प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व एवं कार्यकारिणी के लिए  एक समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह  अध्यक्षता  विशाल त्यागी ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति  के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी  ने लोगों को कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है एवं समाज में हो रहे  अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करना,  गरीब एवं बेसहारा बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मदद करना, निर्धन कन्याओं को शादी करना, गरीब एवं  बेरोजगार लोगों को रोजगार के लिए प्रेरित करना  साथ ही साथ बूढ़े माता-पिता के प्रति हो रहे अत्याचारों को  खत्म करना है एवं उन्हें अपने घर में  मान सम्मान से जीवन यापन करने की व्यवस्था करना, वृद्धाश्रम की जरूरत ना पड़े इस तरह के लोगों में संस्कार को लाना है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारे समाज के लोगों के प्रति अत्याचार करता है उनका शोषण करता है तो हमारा समाज उसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी के लिए भी उत्तराखंड के सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं  विशाल त्यागी को उत्तराखंड  के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी ! उन्होंने कहा कि विशाल त्यागी उत्तराखंड के अंदर अनगिनत सामाजिक कार्य कर चुके हैं  एवं उनके सहयोग से अनेकों लोगों लोग लाभान्वित हुए हैं एवं हर मुसीबत में विशाल लोगों के साथ खड़े रहते हैं।
कार्यक्रम में विशाल त्यागी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के जिम्मेदारी लेने के बाद लोगों  एवं मीडिया को संबोधित करते हुए कहा ष् मैं त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति  के उद्देश्यों एवं जन जागरूकता अभियान का पूरे प्रदेश में  प्रचार प्रसार करूंगा एवं लोगों  को जागरूक करने का हर संभव प्रयास करूंगा , शिक्षा, स्वास्थ्य  एवं रोजगार  के क्षेत्र में त्यागी समाज पहाड़ के लोगों को हर तरह से मदद  करेगा एवं पहाड़ के लोगों को सशक्त कर उन्हें रोजगार मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि आज जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे मैं तहे दिल से स्वीकार करता हूं एवं मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का धन्यवाद देता हूं कि जो उन्होंने मुझे इस  सामाजिक कार्य करने के लिए चुना है और मैं उम्मीद करता हूं कि आगामी कुछ दिनों में उत्तराखंड की कार्यकारिणी को मैं गठित कर  इसे  पूरे प्रदेश में एक जन जागरूकता अभियान की तरह फैलाऊंगा। इस कार्यक्रम में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी,आलोक त्यागी प्रधान, अंशुल त्यागी प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) शेखर त्यागी जिला अध्यक्ष देहरादून,शेखर खेमचंद त्यागी जिला अध्यक्ष (मुजफ्फरनगर)गगन त्यागी, रमन त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, राजकरन त्यागी, मयंक राय, आशु त्यागी, विदित त्यागी, शिशिरकान्त त्यागी, अरुण शर्मा आदि सभी गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments