Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएसीएस राधा रतूड़ी ने आवास विभाग से सम्बंधित एमओयू की ग्राउण्डिंग के...

एसीएस राधा रतूड़ी ने आवास विभाग से सम्बंधित एमओयू की ग्राउण्डिंग के सम्बन्ध में समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में आवास विभाग से सम्बंधित एमओयू की ग्राउण्डिंग के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्सेस्टर्स समिट में आवास विभाग द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू की ग्राउण्डिंग के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने शुक्रवार को सचिवालय में इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक में आवास विभाग को एमओयू की ग्राउण्डिंग की प्रगति को इन्वेस्टर्स समिट के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सम्बंधित अधिकारी प्रमुख निवेशकों से नियमित रूप से सम्पर्क में रहे तथा एम ओ यू की ग्राउंडिंग का लगातार फॉलोअप करें। इसके साथ ही उच्च स्तर से सभी ग्राउंडिंग की प्रगति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाए। विदित है कि आवास विभाग के अंतर्गत कुल 187 एमओयू प्रस्तावो (रू 45291 करोड़) पर कार्यवाही की गई है, जिसमें केटेगरी । श्रेणी में 56  एमओयू की ग्राउंडिंग ( रू 4512 करोड़) 15 फरवरी तक पूर्ण किया जाना लक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त केटेगरी बी व सी श्रेणी में 108 एमओयू (रू 13335 करोड़) आगामी 6 माह में कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, एस एन पाण्डेय सहित उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments