Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डइंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक राजकुमार ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक राजकुमार ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुराना बस अड्डा स्थित इंदिरा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी l इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भारतीय इतिहास की आयरन लेडी और देश की पहली व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी कि आज 31 अक्टूबर को पुण्यतिथि है।

इंदिरा गांधी जी के प्रभावशाली नेतृत्व कि हमेशा से मिसाले दी जाती रही है और आज भारतवर्ष को उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है l और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि मलिन बस्तियों को संपूर्णता बसाने का श्रेय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को जाता है उनके प्रयासों से ही आज मलिन बस्तियां स्थिर हो पाई है l तथा तत्पश्चात सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उनकी मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों व भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया l

इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोमप्रकाश वाल्मीकि, नेता प्रतिपक्ष डॉ विजेंद्र पाल, अशोक कोहली, अवधेश पंत, नागेश रतूड़ी, सुरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, राजेंद्र खन्ना, पार्षद अर्जुन सोनकर,निखिल कुमार, रीता रानी, मीना रावत, मुकेश सोनकर, भूपेंद्र बिष्ट, अमी चंद सोनकर, कमर खान, जहांगीर खान, नीरज नेगी, सुनील बांगा, अजय बेनवाल, विकास नेगी , मुन्ना भाई, राजेंद्र बिष्ट, वसीम अहमद फराइज अहमद, अशोक अमनदीप दत्त आदि मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments