Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डदेव भूमि में विकास के लिए चिंतित नेताओं की अवाजाही से रहा...

देव भूमि में विकास के लिए चिंतित नेताओं की अवाजाही से रहा है जनता में उत्साह: महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के देहरादून आगमन पर कटाक्ष किया कि देवभूमि की जनता ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना मन बना लिया है और अब किसी की आवाजाही से फर्क नही पड़ने वाला है।  देव भूमि के विकास के लिए चिंता करने के लिए आने वाले लोगों को लेकर जनता हमेशा ही उत्साहित रही है। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि मे कांग्रेस के नेताओं की आवाजाही से आम जन मे न कोई उत्साह और प्रतिक्रिया है, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है। कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक अपने चुनाव एजेंडे पर शत प्रतिशत खरी उतरती रही है, जबकि कांग्रेस के किसी भी वायदे पर जनता को भरोसा नही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा चुनावी सभा को देव भूमि से करने को सौभाग्य पर तंज कसते हुए कहा कि जो देव और सनातन को सम्मान न करते हो उनके लिए यह महज नौटंकी भर है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा राज्य की कानून व्यवस्था बेहतर है। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के कड़े कानून आज देश के अन्य राज्य भी गंभीरता से अपने यहाँ लागू करने के लिए अध्ययन  कर रहे हैं।
भट्ट ने परेड ग्राउंड को मुद्दा बनाने को लेकर पलटवार किया कि कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाकर सहानुभूति और सुर्खियां बटोरने की कोशिश मे लगी थी और भीड़ जुटने की आशंका के चलते उसने बन्नू मैदान फाइनल कर  दिया। भट्ट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चैमुखी विकास हो रहा है । रोजगार सृजन, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, सुरक्षा एवं प्रति व्यक्ति समृद्धता सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व बदलाव का गवाह प्रदेश की जनता बन रही है। धर्मांतरण, नकल कानून, महिला एवं राज्य आंदोलनकारियों के लिए आरक्षण, यूसीसी जैसे अनेकों विषयों पर आज हम बेहतर कर रहे हैं । यही वजह है कि प्रदेश की महान जनता पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा को एक बार फिर लोकसभा चुनावों में आशीर्वाद देने जा रही है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे पर कटाक्ष कर कहा कि उनके अथवा किसी के भी आने से प्रदेश की राजनीति में कोई असर नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि राज्य निर्माण विरोधी तथा सत्ता में रहते राज्य के विकास विरोधी और आजीवन सनातन विरोधी रही कांग्रेस पार्टी को देवभूमि की जनता कभी माफ नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता का मूड भांप चुके हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सभी राज्यों में हुई, लेकिन उत्तराखंड नही आए। फिर प्रदेश कांग्रेसियों से एक माह तक यात्रा में आने का वादा कर नही आए । अब न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और अब भी बरेली तक आकर ही वापिस लौट रहे हैं । दरअसल उनमें  देवभूमि की सनातन प्रेमी जनता का सामना करने का नैतिक साहस नहीं है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेताओं को सुझाव देते हुए कहा कि अपने आलाकमान को सुझाव दें कि राष्ट्र एवं संस्कृति विरोधी नीतियों को त्यागे, नही तो उसे देश भर मे उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments