Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसेवा सप्ताह के अंर्तगत मंत्री जोशी बांटी सिलाई मशीन

सेवा सप्ताह के अंर्तगत मंत्री जोशी बांटी सिलाई मशीन

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राधा कृष्ण मंदिर को 6 एसी यानी एयर कंडीशनर और क्यारकुली भट्टा गांव की महिला समूह को 10 सिलाई मशीन सौंपी। इस दौरान मंत्री जोशी अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए। जोशी ने कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है, वो चाहते हैं कि वो अपना जन्मदिन गरीब लोगों के साथ मनाकर उन्हें विभिन्न माध्यम से मदद कर सकें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राधा कृष्ण मंदिर के सभागार के लिए 6 एसी दिए गए हैं। जिससे यहां पर गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी समेत अन्य समारोह में गर्मी के समय में परेशानी नहीं होगी। वहीं, महिला समूह की बहनों को सिलाई मशीन दी गई है। ताकि, वो आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कि वो अपने अतीत को नहीं भूलते हैं। उन्होंने गरीबी बहुत नजदीक से देखी है। कई बात खाली पेट भी सोए हैं तो टपकता हुआ मकान भी देखा है। आज जनता के आशीर्वाद से वो विधायक और मंत्री बने हैं। ऐसे में उनकी कोशिश रहती है, वो हर समय लोगों की सेवा करते रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments