Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची...

उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

देहरादून। एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ द्वारा 29 जनवरी को समय सुबह 11.30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।
अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की। देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी। रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में एसडीआरएफ की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा। मणिकांत मिश्रा, सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी गयी एवं कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments