Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमहापौर सुनील उनियाल गामा, व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नए पुल...

महापौर सुनील उनियाल गामा, व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नए पुल का किया शिलान्यास,तीन महीने में तैयार होगा बकरालवाला में नया पुल

देहरादून: जुलाई में भारी बारिश के दौरान बकरालवाला में टूटे पुल की जगह पर नया पुल तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। नगर निगम की ओर से नए पुल का निर्माण कराया जा रहा। नया पुल पुराने पुल की अपेक्षा चौड़ा होगा। रविवार शाम महापौर सुनील उनियाल गामा, व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नए पुल का शिलान्यास किया।

महापौर गामा ने बताया कि नए पुल के निर्माण की अनुमानित राशि पहले 25 लाख तय की गई थी, मगर अब पुल चौड़ा बनाने के कारण यह राशि बढ़ाई जाएगी। बकरालवाला और डोभालवाला को आपस में जोड़ने वाले इस पुल के टूटने की वजह से मौजूदा समय में बड़ी आबादी को लंबा चक्कर काटकर आवागमन करना पड़ रहा है। 

गत 27 जुलाई को मानूसनी बरसात के दौरान बकरालवाला पुल टूट गया था। इस कारण दो बड़े क्षेत्रों का संपर्क आपस में टूट गया। अगले ही दिन महापौर ने नगर निगम व लोनिवि के अधिकारियों के साथ टूटे हुए पुल का निरीक्षण कर तत्काल नए पुल का निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था। पुल की जर्जर स्थिति के बारे में महापौर को दो दिन पहले सूचना मिल गई थी। जिस पर उन्होंने नगर निगम के जरिये पुल के दोनों तरफ दीवार का निर्माण कराया था। मकसद स्पष्ट था कि पुल के गिरने पर किसी तरह का भी नुकसान ना हो।

रविवार की शाम शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से सतर्कता कदम उठा लिए गए थे। इस वजह से वहां दीवार बना दी गई थी, जिससे कोई जानमाल का नुकसान न हो। महापौर गामा ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि पुल का निर्माण तीन माह में पूरा हो व निर्माण सामग्री में किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। इस अवसर पर राजपुर विस क्षेत्र से विधायक खजानदास व नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनुपम भटनागर, पार्षद डा. विजेंद्र पाल समेत रमेश बुटोला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments