Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवा शक्ति को राष्ट्र के लिए काम करने की जरूरतः रेखा आर्या

युवा शक्ति को राष्ट्र के लिए काम करने की जरूरतः रेखा आर्या

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद देहरादून स्थित सेलाकुई में डीपीएसजी देहरादून स्कूल द्वारा आयोजित उत्तराखंड युवा संसद कार्यक्रम में शिरकत की। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में उच्च विचार रखते हुए उस पर काम करनें की जरूरत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के नेतृत्व में युवाओं के लिए सरकार लगातार काम कर रही है ऐसे में हमें उस मार्ग पर चलने की जरूरत है। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की कहा कि नशा समाज और परिवार के निर्माण के विकास में अवरोध होता है।
साथ ही कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार काम कर रही है आज खिलाड़ियों को जो सम्मान मिल रहा है वह पूर्व में नहीं मिलता था लेकिन वर्तमान में वह सम्मान उन्हें मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास के माध्यम से बच्चों के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक व सैकड़ो युवा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments