Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें

जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 110 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, रोजगार दिलाने, एमडीडीए, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा की जाए। जनसुनवाई में सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द के शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि सरस्वती विहार  सरकार में निहित भूमि पर निर्माण  कर दिया गया है, जिस पर  तहसीलदार सदर एवं एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।  होरावाला के शिकायतकर्ता द्वारा जलसंस्थान की पेयजल लाईन के लीकेज होने मकान को खतरा होने की शिकायत पर तहसीलदार विकासनगर एवं जल संस्थान के अभियंता को संयुक्त रूप से मौका मुआवना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कृषाली चैक के समीप नर्सरी हेतु दी गई भूमि को खाली न किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार चंबा टिहरी निवासी शिकायरकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि उनके द्वारा रामपुर में भूमि  क्रय की गई, किंतु  भू स्वामी द्वारा जिस भूमि पर कब्जा दिया गया वह सरकारी है, पता चलने पर विक्रेता से बात की गई, किंतु अभिलेखों में दर्शाई गई भूमि पर कब्जा नहीं दे रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकास नगर को स्वयं जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी  झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी  नगर निगम बीर सिंह बुधियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, अधि अभि लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित एमडीडीए, विद्युत अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments