Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलखवाड़ बाँध परियोजना का कार्य बंद रखा

लखवाड़ बाँध परियोजना का कार्य बंद रखा

देहरादून। लखवाड-व्यासी युवा श्रम संविदा सहकारी समिति लि. के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष संदीप तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा गया और लखवाड बाँध परियोजना का कार्य बंद रखा गया। धरना प्रदर्शन के पहले दिन कार्य बंद करवाते ही निगम व तहसील प्रशासन आनन-फानन में परियोजना स्थल पर पहुँचे व कार्य शुरु करवाने के लिए दबाव बनाने लगे जिस पर सभी बेरोजगार युवा आक्रोशित हो उठे और कार्य शुरू करवाने का विरोध किया तत्पश्चात लखवाड परियोजना के महाप्रबंधक सुजीत कुमार द्वारा वार्ता का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष संदीप तोमर द्वारा अपनी बात रखी गई कि बाँध प्रभावित प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को निगम में स्थायी रोजगार दिया जाए और जब तक जलविद्युत निगम भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी नहीं कर देता तब परियोजना का संपूर्ण कार्य बंद रहेगा और धरना प्रदर्शन यथावत जारी रहेगा।
प्रभावित क्षेत्र के प्रबुद्धजन शूरवीर तोमर, गजेंद्र तोमर व भरत सिंह तोमर ने बेरोजगार युवाओं का पूर्ण समर्थन किया और कहा कि हम सब बेरोजगार युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने अपनी-अपनी बात रखते हुए कहा कि जब युवाओं को रोजगार नहीं दिया जाता तब तक पूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया नहीं निकलवाता तो बेरोजगार युवा व उनके परिजनों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव का भी पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में संदीप तोमर, गोल्डी, विवेक,मनीष,अमन, जयदीप, जयवीर,संजय, राकेश, अनीत, सुरेश, तरुण, अजय रजत, कपिल तोमर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments