Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसमाज में बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहीः स्पीकर ऋतु...

समाज में बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहीः स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

देहरादून। अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री गुरू रामराय इण्टर कालेज सहसपुर में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेटियों के संरक्षण व संवर्धन के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही है। बेटी बढ़ाओ-बेटी बचाओ के तहत सुकन्या समृद्धि जैसी योजना ने सफलता का कृतिमान स्थापित किया है। आज के समाज में बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। शिक्षा के साथ आज बेटियां व्यवसाय, सेना, प्रशानिक सेवाओं आदि में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
सहसपुर इण्टर कालेज की 25 छात्राओं को ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सम्मानित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छे ज्ञान के साथ संस्कारवान होना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में विधालय प्रबन्धक चन्द्र मोहन पयाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी  प्रदीप कुमार, विधालय के प्रधानाचार्य डा. रविन्द्र सैनी प्रदीप कुमार, जयन्त कुमार, आरसी नौटियाल, प्रमोद कुमार, शायरी गैरोला, नीरज वर्मा, आलोक विजल्वाण सहित हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments