Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डइंडियन ब्रेव हार्ट्स एनजीओ के पदाधिकारियों ने मंत्री जोशी से की भेंट

इंडियन ब्रेव हार्ट्स एनजीओ के पदाधिकारियों ने मंत्री जोशी से की भेंट

देहरादून। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में इंडियन ब्रेव हार्ट्स एनजीओ के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक देवेंद्र पवार ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ कृषि मंत्री गणेश जोशी को मार्च माह में दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रस्तावित इंडियन ब्रेव हार्ट्स एनजीओ द्वारा आयोजित मिलेट्स सेमिनार एवं 10वें नैशनल गौरव अवार्ड 2024 में विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
   ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10वा नैशनल गौरव अवॉर्ड 2024 में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनश्री योजना की प्रमुख उपलब्धि मिलेट्स पर सेमिनार व सम्मान समारोह का इस बार मार्च में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी करेंगे।
   कार्यक्रम के संयोजक एवं कौशांब के सलाहकार और प्रसिद्ध समाजसेवी गिरीश चन्द्र बलून ने मंत्री गणेश जोशी को कार्यक्रम से अवगत कराते हुए कहा कि इस बार का भव्य आयोजन का मुख्य बिंदु मिलेट्स ही रहेगा तथा कार्यक्रम में अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर न्यास के रामलला के वस्त्र सिलने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी एवं वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के इलावा दस भारत के माने जाने समाज सेवको को भी इस बार सम्मान दिया जा रहा है। इस अवसर पर नेशनल ब्रेव हार्ट के आयोजक मंडल में बलूनी जी के साथ में अधिवक्ता आशीष गैरोला, युवा उध्यमी हिमांशु एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments