देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा की मजिस्ट्रेरी जांच के आदेश दे दिए हैं। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत को जांच सौंपी गई है। उन्हें 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन पर पथराव हो गया। उपद्रवियों ने थाना तक फूंक डाला।

