Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें

जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 133 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता, सरकारी भूमि पर कब्जा, अवैध प्लाटिंग, भरण-पोषण, मामला हस्तांतरण, पति द्वारा दूसरी शादी करने सहित नगर निगम जल संस्थान पीएमजीएसवाई सिंचाई रोजगार दिलाने, समाज कल्याण एमडीडीए पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए विभिन्न जांच मामलों में जो रिपोर्ट पटवारी की ओर से प्रेषित की जाती हैं उनपर  अपनी संस्तुति सहित आख्या प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्प रोस्टरवार कार्यक्रम तय करते हुए धारा 41 के मामले निपटाएं।  
जनसुनवाई में ग्राम हसनपुर तहसील विकासनगर  के शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि उनकी भूमिधरी की भूमि पर अवैध कब्जे के दाखिल खारिज रूकवाने अनुरोध किया, इसी प्रकार पुरवीय लाईन सेन्ट्रल निवासी शिकायकर्ता द्वारा शिकायत की गई उनकी सम्पत्ति को को उनके परिजन बेचने की फिराक में हैं, जिस उनके द्वारा रोक लगाने की मांग की गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत भूमि सम्बन्धी शिकायत पर तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सृष्टि विहार निवासी शिकायकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि पड़ोसियों द्वारा सड़कों पर पानी बहाया जा रहा है जो कि एक स्थान पर उनके घर के सामने इकठ्ठा हो जाता है, जिससे बीमारियों फैलने की संभावना है बनी रहती है तथा बीते वर्ष में डेंगू महामारी के दौरान उनके माता-पिता तथा नवजात बच्चे को डेंगू हो गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर अधिकारी  नगर निगम बीर सिंह बुधियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिहं, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, एडीएसओ विवेक शाह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित एमडीडीएए विद्युत अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments