Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने राज्य स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को...

मंत्री जोशी ने राज्य स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर ली बैठक

देहरादून। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में आगामी 24 फरवरी को देहरादून में आयोजित होने राज्य स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों,जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक ली।     बैठक में कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। 24 फरवरी को देहरादून के (सर्वे स्टेडियम प्रस्तावित स्थान) में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कार्यक्रम प्रतिभाग किया जायेगा।   मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम की थीम लखपति दीदी तथा विभिन्न विभागों के लाभार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव रणवीर सिंह चैहान, आयुक्त ग्राम्य विकास आनद स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments