Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डबर्फबारी के बाद गुलजार हुआ केदार कांठा

बर्फबारी के बाद गुलजार हुआ केदार कांठा

उत्तरकाशी। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद केदारकांठा की रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में पर्यटक केदारकांठा का रूख कर रहे है। हिमालयन हाईकर्स के नेतृत्व में पहला दल केदारकांठा पहुंचा। इस पर्यटक दल ने केदारकांठा समिट करने के लिए खुद ही रास्ता तैयार किया। रपर्यटकों की उत्सुकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोजाना डेढ़ सौ से अधिक पर्यटक सांकरी पहुंच रहे हैं। हर कोई केदारकांठा में सूर्योदय का नजारा और केदारकांठा तक बर्फ से भरे ट्रेक में ट्रकिंग करना चाहता है। 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारकांठा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 220 किलोमीटर दूर है। मोरी ब्लाक क्षेत्र में पड़ने वाले इस पर्यटक स्थल की ओर लगातार पर्यटक बढ़ते जा रहे हैं। केदारकांठा जाने के लिए सांकरी तक सड़क मार्ग है, इसके बाद 11 किलोमीटर की दूरी पर केदारकांठा है। एक सप्ताह पहले हुई बर्फबारी ने सांकरी सहित केदारकांठा ट्रेक की खूबसूरती बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments