Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअपराध40 लाख की स्मैक सहित दो गिरफ्तार

40 लाख की स्मैक सहित दो गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस और एसटीएफ ने सयुंक्त कार्यवाही में बरेली से लाई जा रही 40 लाख की स्मैक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार  थाना खानपुर व एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की डिलीवरी हेतु आने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस व एसटीएफ टीम ने क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त टीम को बालावाली  पोस्ट खानपुर के समीप दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। टीम द्वारा जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हें घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 400 ग्राम इसमें बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आजम पुत्र नूर हसन निवासी पथरी व अशरफ पुत्र मुनफेत निवासी पथरी बताया। बताया कि वह बरामद स्मैक बरेली से लाए थे। जिसे उन्होंने कासमपुर पथरी क्षेत्र के फिरोज को देना था। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में फिरोज की तलाश में जुटी हुई है। बरामद स्मैक की कीमत 40 लख रुपए बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments