Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुगर मिल के गेट पर दिया सांकेतिक...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुगर मिल के गेट पर दिया सांकेतिक धरना

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर शुगर मिल के गेट पर सांकेतिक धरना दिया। हरीश रावत का यह धरना करीब 1 घंटे तक चला । उनके साथ इस धरने के समर्थन मे कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड में गन्ना खरीद का नवीनतम मूल्य घोषित ना होने पर इसके लिए धरना दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने अपने उत्पादन के मूल्य को लेकर राष्ट्र व्यापी समस्या है। गन्ना खरीद मूल्य घोषित न होने के कारण किसान बेहद परेशान है। जब पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य घोषित कर दिया गया है तो उत्तराखंड में मूल्य घोषित करने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार किसानों की बात तो उठा रही है ।

साथ ही कहा कि पेराई सत्र भी समय पर शुरू करना चाहिए और इसके लिए कलैंडर बन जाना चाहिए ,ताकि किसान अपनी अगली फसल समय पर बुवाई कर सकें । दूसरी तरफ उत्तराखंड के किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। उधम सिंह नगर में किसान खाद के लिए भटक रहा है ।वहीं कहीं बेमौसम बारिश से धान को नुकसान पहुचा हैं जिसका मुआवजा भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इकबालपुर चीनी मिल का अभी तक गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ है। हरीश रावत ने कहा कि किसानों पर जो तीन काले कानून थोपे गए हैं, इससे किसानों का अपना और उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।

ये लोग रहे मौजूद

गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, मोहित उनियाल, राजवीर खत्री, गुरदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अनिल सैनी, मधु थापा, सागर मनवाल, ईश्वर पाल, अब्दुल रज्जाक, तेजपाल सिंह, गौरव मल्होत्रा, उमेद बोरा, राजेश सिंगारी, राहुल सैनी, सरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, करतार नेगी, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments