Latest news
विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिकाः मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत मृतक एवं अपात्र के नाम से लिया राशन तो होगी कानूनी कार्रवाईः रेखा आर्य नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल ने बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री ने नौले-धारों के सुदृढ़ीकरण और संरक्षण पर ध्यान देने के अधिकारियों को दिए निर्देश राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

[t4b-ticker]

Friday, June 19, 2026
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी हिंसा के 9 आरोपी मोस्ट वॉन्टेड घोषित, पुलिस ने चस्पा किए...

हल्द्वानी हिंसा के 9 आरोपी मोस्ट वॉन्टेड घोषित, पुलिस ने चस्पा किए पोस्टर

हल्द्वानी। हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसका बेटा मोईद समेत 9 लोग फरार चल रहे हैं। जिसकी संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश कोर्ट से मिल चुके हैं।पुलिस ने फरार सभी 9 आरोपियों के पोस्टर जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि हल्द्वानी हिंसक घटना में शामिल 9 वांछित उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। सभी वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह-जगह चस्पा किए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही है। ताकि, उनकी गिरफ्तारी की जा सके। गौर हो कि 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मलिक का बगीचा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को हटवाने के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जहां उपद्रवियों ने नगर निगम और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया था। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पत्थरों के साथ पेट्रोल बम भी फेंके। इसके अलावा आगजनी भी की गई. साथ ही कई वाहन जला दिए गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में भी आग लगाई। वहीं, जब मामला बिगड़ा तो प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। साथ ही शूट एट साइट के ऑर्डर भी जारी करने पड़े. पूरे हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments