Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस ने लूट के 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

पुलिस ने लूट के 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

देहरादून। लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को एक और साथी सहित थाना रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रायपुर क्षेत्र में तमंचे की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयोग तमंचा,कारतूस,लूट की धनराशि,मोबाइल फोन बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को कुलदीप सिंह निवासी मन्दाकिनी विहार, सहस्त्रधारा रोड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रायपुर क्षेत्र के अंर्तगत ओम धर्मकांटा किसान डेयरी सहस्त्र धारा रोड के पास मोटर साइकिल सवार 2 युवकों ने उन्हें तमंचा दिखाकर उनका फोन, 5 हजार रूपये लूट लिये। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना रायपुर में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों और अन्य स्थानों पर लगे लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सहस्त्रधारा रोड मुख्य मार्ग से पालीटैक्निक की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल एक आरोपी विक्रम सिंह को मौके गिरफ्तार कर लिया। दूसरे विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग तंमचा 12 बोर,एक कारतूस 12 बोर, लूटी गयी धनराशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया दोनों आरोपी बिहार से कुछ समय पहले आए थे। वे मजदूरी का काम करते हैं। दोनों नशे के आदी हैं। अपनी नशे की पूर्ति के लिये उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments