Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य कोषाधिकारी ने प्रचार सामग्री, वस्तुओं के दर निर्धारण को लेकर ली...

मुख्य कोषाधिकारी ने प्रचार सामग्री, वस्तुओं के दर निर्धारण को लेकर ली बैठक

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्य कोषाधिकारी देहरादून रोमिल चैधरी की अध्यक्षता में कोषागार सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन में प्रयुक्त की जाने वाली प्रचार सामग्री, वस्तुओं के दर निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा निर्वाचन, 2024 में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु विभिन्न राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों के द्वारा सामान्य रूप से प्रयुक्त की जाने वाली विभिन्न प्रचार, प्रसार में उपयोग में लायी जाने वाली विभिन्न सामग्री, वस्तुओं इत्यादि की दरें निर्धारित करने हेतु राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक में विचार-विमर्श एवं चर्चा के उपरान्त दरें निर्धारित किए जाने पर सहमति बनी।
बैठक में अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल, व्यापार कर अधिकारी रविन्द्र सिंह बसेड़ा, सलाहकार राजीव गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र सिंह विराटिया, लेखाकार भरत सिंह, भाजपा से अरविन्द जैन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पाटी से गोपाल पाण्डया, सीपीएम से अनन्त आकाश, आप पाटी से अशोक सेमवाल आदि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments