Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डत्यूणी क्षेत्र में कार खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत, एक...

त्यूणी क्षेत्र में कार खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून। त्यूणी क्षेत्र में अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास एक आल्टो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग चालदा महाराज के दर्शन को जा रहे थे। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  दुर्घटना की सूचना पर थाना त्यूणी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। दुर्घटना में कार सवार 06 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यू हो गयी तथा 01 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थमिक उपचार हेतु राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया। मृतकों के शवों को पुलिस द्वारा एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि आल्टो वाहन संख्या यू0के0-07-डीयू-4719 जो पंद्राणु हिमाचल से दसौं जा रही थी, हणस्यूं गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों के पंचायतनामे की कार्यवाही कर शवों को अग्रिम कर्यावाही हेतु रा0प्रा0 स्वा0 केन्द्र त्यूणी भेजा गया। मृतकों में संजू उम्र 35 वर्ष निवासीरू ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश, सूरज उम्र 35 वर्ष, शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष, सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष, दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष, यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष शामिल हैं। जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल व सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments