Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन परिसर में नवनिर्मित ‘‘राजलक्ष्मी गौशाला’’ का उद्घाटन

राजभवन परिसर में नवनिर्मित ‘‘राजलक्ष्मी गौशाला’’ का उद्घाटन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन परिसर में नवनिर्मित ‘‘राजलक्ष्मी गौशाला’’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष महत्व दिया जाता रहा है इसलिए गाय की माता के रूप में पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि आज बद्री गाय के दूध के उत्पादों की पूरे विश्व में अत्यधिक मांग है। यह दुनिया में सबसे अधिक गुणकारी एवं निरोग दूध पहाड़ी बद्री गाय का है। वैज्ञानिकों के द्वारा इस गाय के दूध पर शोध से यह तथ्य सामने आया है।
गाय के संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जो गाय गंगा का औषधि युक्त पानी पीती हो, हिमालय क्षेत्र की शुद्ध एवं ताजी हवा और हिमालय की वनस्पति खाती हो निश्चित ही उसका दूध अमृत तुल्य होगा। गाय का दूध अचूक औषधि है इसके दूध के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। उन्होंने कहा कि गाय हमारे लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव पशुपालन डॉ. बी.वी आर. सी. पुरुषोत्तम, अपर सचिव स्वाती एस. भदौरिया के अलावा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments