Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी कार्मिकों को कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली अनुपालन के निर्देश

बीकेटीसी कार्मिकों को कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली अनुपालन के निर्देश

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर समिति कर्मचारियों को कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के अनुपालन के निर्देश दिये हैं साथ ही आगामी यात्रा काल मे सभी कार्मिकों को पहचान पत्र सहित परिधान में होना आवश्यक होगा। कोई भी कार्मिक वीआईपी तथा वीवीआईपी का माल्यार्पण नहीं करेगा अंगवस्त्र नहीं पहनायेगा। न ही आगंतुक विशिष्ट अतिथियों के साथ फोटो खिचवायेगा।
ऐसा करना कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन माना जायेगा।दोषी पायेजाने पर ऐसे कार्मिकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।मंदिर समिति के निर्णय के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने इस बावत आदेश जारी कर दिये है। मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी द्वारा 24 फरवरी को बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति की बोर्ड बैठक में अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धामों में कतिपय मन्दिर कार्मिकों द्वारा दर्शन हेतु आने वाले वीआईपी, वीवीआईपी के साथ फोटो खिंचवाने एवं माल्यार्पण किये, अंगवस्त्र पहनाये जाने के कार्य किये जा रहे हैं जो कि कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के प्रतिकूल है। इस सम्बन्ध में बोर्ड द्वारा इस प्रकार के कृत्यों में दोषी पाये जाने पर कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के अर्न्तगत कार्यवाही किये जाने एवं श्री धामों में कार्यरत कार्मिकों को आवश्यक रूप से पहचान पत्र रखे जाने हेतु निर्देशित का निर्णय लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments