Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसांसद माला राज्य लक्ष्मी ने स्पेशल आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर...

सांसद माला राज्य लक्ष्मी ने स्पेशल आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए किया रवाना

देहरादून। सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने स्पेशल आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना। सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पुन-उत्तराखंड वासीयों के लिए सौभाग्य की बात है की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के अथक प्रयासों एवम संकल्पों के परिणामस्वरूप आज हम सभी को यह दिन देखने को मिल रहा है, कि 500 वर्षों का संघर्ष सफल हुआ है।
भारत के आराध्य भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक उनके दर्शन करना चाहता है। इस शुभ अवसर पर देवभूमि वासियों को आस्था ट्रेन की यह सौगात निश्चित ही प्रशंसनीय है। मैं माननीय मोदी जी एवम युवा मुख्यमंत्री धामी जी का आभार व्यक्त करती हूँ। कि उन्होंने देवभूमि के श्रद्धालुओं की आस्था को नवप्राण प्रदान किये हैं। देवभूमि से अयोध्या धाम तक जाने वाली यह ट्रेन भगवान राम और देवभूमि के अन्तर्सम्बन्धों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। राम जन-जन के प्राणाधार हैं। उनकी कृपा से ही भारत नव उत्कर्ष को प्राप्त कर रहा है।
भगवान राम हमें आदर्शवाद की प्रेरणा देते हैं। जीवन में आदर्शवाद, संस्कार एवं सरोकारों का समन्वय स्थापित कर किस तरह से जिया जा सकता है , यह सब हमें प्रभु श्रीराम का चरित्र बतलाता है। यही समय है ,और सही समय है, जब भगवान राम के जीवन चरित्र को हम अपने व्यक्तित्व में आत्मसात करें। और एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें। कार्यक्रम में टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी, कृष्णा गिरी जी महाराज, महानगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, रविन्द्र कटारिया जी, उत्तराखंड प्रदेश से स्पेशल आस्था ट्रेन, के व्यवस्था प्रमुख , पूर्व महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट जी , एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments